बस दुर्घटनाओं के घायलों से मिली विधानसभा अध्यक्ष

बस दुर्घटनाओं के घायलों से मिली विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी में सिमड़ी गांव के निकट बारातियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है| विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बेस अस्पताल पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से प्रत्येक घायल व्यक्ति की मेडिकल जानकारी के बारे में बातचीत की|
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सुबह श्रीकोट डोभ में पहुंचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की थी उसके पश्चात कोटद्वार पहुंच कर सीधे बेस अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली| इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिए| विधानसभा अध्यक्ष ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की एवं उन्हें हर प्रकार से मदद देने की बात कही|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *