बीईजी स्थापना दिवस पर क्रेडल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

बीईजी स्थापना दिवस पर क्रेडल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बंगाल इंजीनियरिंग(बीईजी) ग्रुप का 220 वां स्थापना दिवस के अवसर पर क्रेडल पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए| जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र -छात्राओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को देशभक्ति की परिभाषा को समझाने का प्रयास किया कि देशभक्ति अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रख के भी की जा सकती है। इसके बाद छात्र -छात्राओं द्वारा भांगडा थीम पर मनमोहक डाँस की प्रस्तुति दी गई। जिसकी उपस्थिति लोगों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने विद्यालय को कार्यक्रम में बुलाने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *