भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयासों से ग्रामीणों के लिए खुला लक्ष्मणपुर को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग

भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रयासों से ग्रामीणों के लिए खुला लक्ष्मणपुर को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कण्वघाटी -मवाकोट से न्याय पंचायत लक्ष्मणपुर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना कच्चा मार्ग जो बरसात के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। लंबे संघर्ष के बाद आज भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में यह मार्ग बन कर तैयार हो गया। उक्त मार्ग के समतलीकरण के लिए कई बार ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विभागों के चक्कर मार कर थक गया लेकिन मार्ग नही बना। उसके बाद क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष कोटद्वार को मिला। जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अति सीघ्र मार्ग बनेगा। आज इस पर कार्य प्रारंभ भी हो गया और सुगमता के साथ आवाजाही भी सुरु हो गयी है। सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग कार्यस्थल पर उपस्थित थे जिन्होंने जिला अध्यक्ष बीरेंद्र रावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र रावत , मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज पांथरी, प्रमोद बहुखण्डी,शशिकांत जोशी,शांति थापा, पितर्षण जोशी, बीना जोशी, राजेंद्र पंत, कमल थापा, मदन मोहन सिंह रावत, सौरव रावत, दिनेश चंद्र गौड़,मनोज नेगी, अशोक गौड़ ,प्रणय डबराल, कैप्टन बृजमोहन नेगी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *