भाजपा का स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने फहराया झंडा

भाजपा का स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने फहराया झंडा

एनसीपी न्यूज़। भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे।

भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे।

जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म से पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को उद्बोधन सुनेंगे। शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी की है। जोकि कुछ ही देर में शहर में निकलेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *