भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई को किया याद

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की “मन की बात” के 96 वें संस्करण तथा परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री बैकुंठ वासी श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनेक स्थानीय कार्यकर्ताओं, महिलाओं व गणमान्य अतिथियों के साथ प्रतिभाग किया।

उक्त कार्यक्रम स्थानीय कैंप कार्यालय कोटद्वार में हुआ जहां पर शिक्षा तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *