भारत को जानो प्रतियोगिता में वैभवी व साक्षी ने मारी बाज़ी

भारत को जानो प्रतियोगिता में वैभवी व साक्षी ने मारी बाज़ी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे भारत को जानो का नगरीय स्तरीय चरण सम्पन्न हुआ जिसमे सीनियर वर्ग मे गुरूराम राय पब्लिक स्कूल व जुनियर वर्ग मे मदरलैंड एकेडमी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । प्रतियोगिता मे सीनियर व जुनियर वर्ग मे क्रमशः 18 व 20 विधालयो की टीमो ने भाग लिया ।
मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज मे आयोजित उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ परिषद् के अध्यक्ष राकेश ऐरन ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चो मे सामान्य ज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है ।
प्रतियोगिता के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो को भारत वर्ष की पुरातन संस्कृति, धर्म, इतिहास,भूगोल, साहित्य व खेलकूद के बारे जानकारी देना है।
प्रतियोगिता मे सीनियर वर्ग मे 18 व जुनियर वर्ग मे 20 विधालयो के लगभग 80 छात्र – छात्रओ ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
सीनियर वर्ग — प्रथम – गुरूराम राय पब्लिक स्कूल
वैभवी पोखरीयाल व साक्षी रावत
द्वितीय – मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज
आशीष नेगी व माया
तृतीय- ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल – उपेन्द्र कुमार व पियुष कुमार
सात्वना – रोहित अग्रवाल सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज – कृष्ण सुयाल व कनिष्क सजवान
जुनियर वर्ग — प्रथम मदरलैंड एकेडमी – दीपक गुसाईं व दृष्टि नेगी
द्वितीय – रितेश शर्मा सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज – दीप्ति शर्मा व आयुष रावत
तृतीय – डी ए वी पब्लिक स्कूल – आदित्य रावत व प्रियांशु बुड़ाकोटी
सांत्वना – रोहित अग्रवाल सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज – दिया बुड़ाकोटी व शिवांश रतुड़ी
दोनो वर्गो की प्रथम टीमे प्रान्तीय प्रतियोगिता मे भाग लेगी । प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे हरीश मैन्दोला का बड़ा सहयोग रहा ।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण मे 22 विधालयो के लगभग 3000 छात्र- छात्राओ ने भाग लिया था ।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश ऐरन ,सचिव सुनील गुप्ता ,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल ,संयोजक गोपाल बंसल,सह संयोजक राकेश मित्तल , हरीश मैन्दोला,राजदीप माहेश्वरी ,कैलाश अग्रवाल , विष्णु कुमार अग्रवाल, श्रीमती रीता जखमोला इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *