भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री बने धर्मवीर सिंह गुसाईं

भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री बने धर्मवीर सिंह गुसाईं

एनसीपी न्यूज़। तिब्बत की आजादी को लेकर लंबे समय से आंदोलन और जन जागरण अभियान चलाने वाली देश की प्रमुख संस्था भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार और गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धर्मवीर सिंह गुसाईं को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड मनोनीत किया। धर्मवीर सिंह गुसाईं गढ़वाल के जाने-माने राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। पूर्व में उतराखंड सरकार के वन, ऊर्जा मंत्री के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे। उससे पूर्व बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ,भाजपा ,सिद्धबली मंदिर समिति ,कोटद्वार प्रेस क्लब, रामलीला कमेटी कोटद्वार जैसी प्रमुख संस्थाओं में पदाधिकारी रहे। इससे पूर्व भारत तिब्बत सहयोग मंच के युवा विभाग के प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हेमेंद्र चौहान प्रदेश महामंत्री,(देहरादून), प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम मेखुरी(  करणप्रयाग) , मदन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष (रामनगर ), दिनेश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष (देहरादून), श्रीमती विंचीन यूडान प्रदेश मंत्री (देहरादून )तिब्बत कॉलोनी ,गौरव कांत सोशल मीडिया प्रभारी (ऋषिकेश ), गौरव गुप्ता सोशल मीडिया सह प्रभारी (टनकपुर )को नई कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *