भारत विकास परिषद ने बुझाई 6000 राहगीरों की प्यास

भारत विकास परिषद ने बुझाई 6000 राहगीरों की प्यास

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे शीतल बुरांश शर्बत वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 6000 राहगीरो को शर्बत पिलाया गया।
रोडवेज बस स्टैंड मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष सेवकराम मानुजा ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने जाने वाले राहगीरो को भीषण गर्मी मे जल पिलाना राहत देना का कार्य होता है यही बड़ी सेवा है ।
इस अवसर पर शीतल बुरांश शर्बत का छबील लगाकर आने जाने वाले, लगभग 6000 राहगीरो को शर्बत पिलाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक अग्रवाल थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सेवकराम मानुजा, सचिव राकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सिंह रावत संयोजक विवेक अग्रवाल, सुनील गुप्ता ,राजेन्द्र जखमोला ,राजदीप माहेश्वरी, बीना मित्तल, गोपाल बंसल, विष्णु अग्रवाल, सुभाष नैथानी, विजय जैन,कैलाश अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया,संजय अग्रवाल,अनूप बड़थ्वाल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजबाला अग्रवाल ,निधी गुप्ता ,मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा ,गोपाल बसंल इत्यादि सदस्य का सहयोग रहा ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *