भारत विकास परिषद ने गौलोकधाम में किया पौधारोपण

भारत विकास परिषद ने गौलोकधाम में किया पौधारोपण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के तत्वावधान मे गोपाल गौलोकधाम में (सवामणी ) गाै चारा वितरण कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात पौधारोपण किया गया जिसके अन्तर्गत नीम के पौधे रोपे गये ।
गोपाल गौलोकधाम सेवा संस्थान मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि गोवंस को चारा खिलाना पुण्य का कार्य है ।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सांसद का स्वागत किया ।
इस अवसर पर गोवंश को हरा चारा , गुड़ , चोकर आदि खिलाया गया तत्पश्चात नीम के पौधे रोपे गये ।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता विपिन केन्थोला, जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ,मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र जखमोला, डीपी अग्रवाल , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,राधे श्याम शर्मा ,राजदीप महेश्वरी श्री कृष्ण सिंघानिया , विष्णु अग्रवाल ,गौ धाम समिति के अध्यक्ष  गोपाल कृष्ण अग्रवाल ,जसपाल सिंह रावत  ,भदोला एवं गोदाम के सेवादार उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *