भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शो से प्रेरणा लें- रितु भूषण खंडूरी

भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शो से प्रेरणा लें- रितु भूषण खंडूरी

एनसीपी न्यूज़। रामलीला में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रावण वध के बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के दहन से पूर्व सुंदर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पुतले देखने के लिए कोटद्वार ग्रास्टनगंज के रामलीला ग्राउंड में भारी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का आयोजक कमेटी ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। रावण दहन करने से पहले अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ‘हमें ध्यान रखना है कि आज रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन न हो। ये दहन हो हर उस विकृति का जिस कारण से समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *