भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के छात्रों ने चलाया ‘एण्टी ड्रग अवेयरनेस’ अभियान

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के छात्रों ने चलाया ‘एण्टी ड्रग अवेयरनेस’ अभियान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘ *एण्ट्री* *ड्रग* *अवेयरनेस* *प्रोग्राम* ‘ के तहत उत्तरी झण्डीचौड में रैली का आयोजन किया गया । रैली का प्रारम्भ विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली के माध्यम से छात्रों द्वारा घर -घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया।

प्रो० राणा ने कहा कि समाज के प्रति शिक्षण संस्थाओं का भी कर्तव्य है कि वे सामाजिक जनचेतना पैदा करने में अपनी अहं भूमिका निभाएं। उत्तराखण्ड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की गयी यह पहल सराहनीय है व इसका नई शिक्षा नीति में भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने एण्टी ड्रग सेल से जुड़े हुए सभी सदस्यों व छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक  प्रदीप कुमार ने कहा कि रैली से लोगों को जागरूक किया गया जिससे उनमें काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर  अरुण कुमार, डॉ० सर्वानन, श्वेता, रितु, हिमांशु, श्वेता विष्ट, हर्षित, शालिनी, मिलन, रश्मि वोरा, सिमरन, पिंकी, पूजा, रवीन्द्र व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विवि के कुलाधिपति डा०अनिल सिंह व प्रति कुलाधिपति डा० आशा सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रैली की सफलता हेतु प्रसन्नता व्यक्त की व कहा कि हमारा विश्वविद्यालय समाजोपयोगी क्रियाकलापों हेतु सदैव तत्पर है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *