भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में होगा ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023’ का आयोजन

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में होगा ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023’ का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21,22 व 23 फरवरी 2023 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा के हवाले से दी गयी जानकारी में कहा गया कि तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कई खेल- वालीबाल, बैडमिंटन, 100 मी दौड, खो-खो, भाला फेंक, चक्का फेंक, शतरंज, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कैरम, रस्सी खींच, म्यूजिक चेयर आदि को सम्मिलित किया गया है जिसके लिए प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटा गया है। प्रो० राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन हेतु विभिन्न उपस्थितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विवि के कुलाधिपति डा०अनिल सिंह व प्रति कुलाधिपति डा०आशा सिंह ने विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *