भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023’ का हुआ भव्य उद्घाटन

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023’ का हुआ भव्य उद्घाटन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा व सहायक कुलसचिव अरुण कुमार द्वारा सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रो० राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास होता है वहीं खेल भावना विकसित होकर सामाजिक विकास भी होता है।

तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में आज गोला फेंक,चक्का फेंक, 100 मी दौड,शतरंज, कैरम आदि को सम्मिलित किया गया है जिसके लिए प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटा गया है। प्रो० राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है। प्रतिभागियों के मूल्यांकन का परिणाम प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने हेतु सभी को टीम भावना से कार्य करने की अपेक्षा की। रितु उनियाल ने मंच का संचालन किया व कार्यक्रम के संयोजक  मुकेश अधिकारी ने कार्यक्रम वह विवरण दिया। प्रतियोगिता के कोच  दिव्य सिंह हैं।
विवि के कुलाधिपति डा०अनिल सिंह व प्रति कुलाधिपति डा०आशा सिंह ने विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *