भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट’ के दूसरे दिन हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘वार्षिक स्पोर्ट्स मीट’ के दूसरे दिन हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डीन प्रो०पी०एस०राणा द्वारा किया गया। प्रो० राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में खेल भावना विकसित होती है। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के दूसरे दिन भाला फेंक, कबड्डी, रस्साकस्सी आदि खेल आकर्षण का केन्द्र रहे, जिसके लिए प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम अन्तिम दिन घोषित किया जाएगा व विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने हेतु सभी को टीम भावना से कार्य करने की अपेक्षा की। क्रीड़ा कार्यक्रम के संयोजक श्री मुकेश अधिकारी ने कार्यक्रम का विवरण दिया। प्रतियोगिता के कोच श्री दिव्य सिंह हैं।
विवि के कुलाधिपति डा०अनिल सिंह व प्रति कुलाधिपति डा०आशा सिंह ने विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *