भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता की विजेता बनी दीपा

भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता की विजेता बनी दीपा

तृतीय स्थान पर रही भोजन माता को पुरस्कृत करते पूर्ति निरीक्षक करण छेत्री

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र सुखरो में भोजन माताओं की एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता दिनांक 6 दिसंबर, मंगलवार, 2022 को संपन्न हुई। समग्र शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दुगड्डा विकासखंड के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं ने हिस्सा लिया और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।

कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुगड्डा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को शिक्षकों के साथ छात्रों ने भी परखा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड्डी कि भोजन माता श्रीमती दीपा देवी ने प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सत्तीचौड़ की भोजन माता श्रीमती सरोज देवी ने द्वितीय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरैला की श्रीमती संगीता देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर 1 दुगड्डा की भोजन माता श्रीमती इंदु देवी और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काशीरामपुर की भोजन माता श्रीमती रचना देवी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
पूर्ति निरीक्षक श्री करण छेत्री, शिक्षिका श्रीमती अंजनी डिमरी, श्रीमती पुष्पा वर्मा के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिब्बूनगर की छात्रा कुमारी कविता और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर की छात्रा कुमारी अर्चना नेगी ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र नेगी, वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीना मित्तल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  एसएस पंवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया इस दौरान पीएम पोषण योजना प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल बीआरसी समन्वयक  अजय नौडियाल, उमेश कुमार वर्मा, रुचि रावत, पार्थ कुमार, जाहिद अहमद विकास नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *