बिजली के दामों में वृद्धि करने पर भड़की कांग्रेस, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बिजली के दामों में वृद्धि करने पर भड़की कांग्रेस, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेसियों ने कोटद्वार जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा सरकार द्वारा जनशोषण और दमनकारी नीति के तहत बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने हेतु प्रदेश भाजपा सरकार को आवश्यक निर्देश देने विषयक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम प्रेषित किया।
दूसरी ओर जंगली जानवरों के आतंक और जनधन की व्यापक स्तर पर हो रही हानि पर अंकुश लगाने हेतु सरकारी और वन विभाग द्वारा आवश्यक उपाय करने विषयक एक ज्ञापन लैंसडोन वन प्रभाग के    डीफओ को आवश्यक भेंट के साथ प्रदान किया।
इस अवसर रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं (जिला उपाध्यक्ष) प्रवेश रावत एवं नीलम रावत ( प्रदेश सचिव) दिनेश रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवम ( पूर्व जि प स ) नईम अहमद (पूर्व पार्षद) मो स्वाले, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी, राजा आर्य, ठाकुर, गबर सिंह रावत आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *