झंडीचौड में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 37 में एक व्यक्ति की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलालघाटी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 37, झंडीचौड पश्चिमी में एक 42 वर्षीय व्यक्ति यशपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह, जिला बिजनौर का रहने वाला था, वर्तमान में झंडीचौड़ पश्चि्चि्मी में अपने ससुराल के समीप किराये के मकान पर रहता था। कोरोना महामारी के डर से आस पड़ोस के लोग व परिजन भी उसके पास नहीं पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *