बुद्धा पार्क के नवीनीकरण का मेयर ने किया उद्घाटन

बुद्धा पार्क के नवीनीकरण का मेयर ने किया उद्घाटन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। नगर निगम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने बद्रीनाथ मार्ग में स्थित जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े बुद्धा पार्क का नवीनीकरण ,सौंदर्यकरण कर सोमवार को उद्धघाटन कर इसे जनता को समर्पित किया । उन्होंने बताया कि पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले, व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक जिम सम्बन्धित मशीनें लगाई गई हैं। इसके बाद मेयर श्रीमती हेमलता नेगी , नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और पार्षदों ने पार्क के चारों ओर वृक्षारोपण किया। उद्घाटन समारोह में पार्षद विपिन डोबरियाल ,पदमेंदर रावत,अनिल रावत, अनिल नेगी, हरीश नेगी , नईम अहमद , मीनाक्षी कोटनाला आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *