चल विग्रह डोली पहुंची केदारधाम, कल 6.30 बजे खुलेंगे केदार के कपाट

चल विग्रह डोली पहुंची केदारधाम, कल 6.30 बजे खुलेंगे केदार के कपाट

एनसीपी न्यूज़। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट कल  प्रात: श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस बीच भगवान शिव की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारपुरी पहुंच चुकी है। कपाट खोलने के शुभ अवसर के लिए केदारधाम को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है।  केदारधाम में रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को करीब 3 बजे बाबाकेदार की डोली केदारधाम पहुंची। इस अवसर पर कपाट खोलने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुबह से भगवान केदारनाथ के मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।

डोली दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार को भगवान शिव की डोली गौरीकुंड से चलकर केदारनाथ धाम पहुंची। शुक्रवार 6 मई को सुबह 6:25 बजे विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *