चेक बांउस मामले में फरार वारंटी हुआ गिरफ्तार

चेक बांउस मामले में फरार वारंटी हुआ गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या-772/19,धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित गैर जमानती वारण्टी अभियुक्त जो लम्बे समय से फरार चल था, प्रदीप असवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*
प्रदीप असवाल पुत्र भवानी सिंह, निवासी- देवरामपुर मोटाढांग, कोटद्वार।

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक  शशि भूषण जोशी।
2. मुख्य आरक्षी अनुज कुमार।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *