चिकित्सा शिविर में 236 मरीजों की हुई जांच

चिकित्सा शिविर में 236 मरीजों की हुई जांच

एनसीपी न्यूज़। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे मैक्स अस्पताल, देहरादून के सहयोग से एक विशाल चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ जिसमे 236 मरीजो का परीक्षण किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित उक्त शिविर का शुभारम्भ मैक्स अस्पताल के जन समपर्क अधिकारी राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने का अवसर मिलता है।

क्लब अध्यक्ष डाॅ के एस नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरो से व्यक्तियो को अपने अन्दर बीमारियो का पता चल जाता है ।
संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने उपस्थित सभी अथितियो का स्वागत किया ।
शिविर मे ह्रदय रोग, हड्डी रोग व दन्त रोग के कुल 236 मरीजो का मैक्स अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सक डा.योगेन्द्र सिंह वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्क व हड्डी रोग विशेषज्ञ डा  गौरव गुप्ता व दन्त विशेषज्ञ डाॅ टविन्कल अग्रवाल के द्वारा परीक्षण किया गया । शिविर मे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी इत्यादि की जांच गयी।
इस अवसर पर राहुल जैन मानसी वर्मा, राहुल गुंसाई ने सहयोग किया।
शिविर का संचालन सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ के एस नेगी,सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय,संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, वाई पी गिलरा, डा. एनपी पोखरीयाल, विजय माहेश्वरी जूनियर , अशोक अग्रवाल, गोपाल बंसल आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *