डॉ हरक सिंह रावत ने मांगा रंजना रावत के लिए समर्थन

डॉ हरक सिंह रावत ने मांगा रंजना रावत के लिए समर्थन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ हरक सिंह रावत ने आज शनिवार को पदमपुर स्थित एक निजी वेडिंग पॉइंट में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रंजना रावत के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि रंजना रावत ने लंबा संघर्ष किया है और उनके संघर्ष के बदले उनको जनता का आशीर्वाद मिलना चाहिए। कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए लोग जाति धर्म व क्षेत्र आदि से आगे उठकर उनके समर्थन में वोट करें। कहा कि रंजना रावत की जीत मातृशक्ति की जीत होगी। अपनी चिर -परिचित शैली में उन्होंने लोगों को अपने नारों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जिससे उपस्थित जन समूह में ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *