डीएम पौड़ी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

डीएम पौड़ी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वेयरहाउस के सभी डबल लॉक सही पाए गए। वेयरहाउस में तैनात पुलिस के जवानों की रात्रि में ड्यूटी के दौरान तेंदुए से सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने वेयरहाउस के पीछे की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, पुलिस विभाग के दरोगा उमेश सिंह नेगी सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *