धामी सरकार के 4 साल पूरी तरह से नाकाम, राज्य में रहा भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं, खनन माफियों व शराब माफियों का आतंक – कांग्रेस

धामी सरकार के 4 साल पूरी तरह से नाकाम, राज्य में रहा भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं, खनन माफियों व शराब माफियों का आतंक – कांग्रेस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रमानुसार धामी सरकार के नाकामियों के 04 साल पूरे होने पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि-
1 – महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों (बलात्कार एवं हत्या) में NCRB के आंकड़ों के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में पहले पायदान पर पहुंच गया, और अधिसंख्य घटनाओं में भाजपा नेता सरकारी संरक्षण में संलिप्त हैं।
2 – सरकार के संरक्षण में बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं, खनन माफियों, शराब माफियों का आतंक पूरे उत्तराखंड में व्याप्त है, सरकार मूकदर्शक बनी है।
3 – भर्ती घोटालों, पेपर लीक मामलों में सरकार अकुंश लगाने में नाकाम साबित हुई है, क्योंकि पेपर लीक के अधिसंख्य मामलों में हाकम सिंह आदि बीजेपी नेता आरोपी हैं, किसी भी दोषी पर पुष्ट एवं ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, इस पूरे घटनाक्रम से बेरोजगार युवाओं के हितों पर सरकार द्वारा कुठाराघात किया गया है।
इसके अलावा सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा व्यवस्था और यात्रा के दौरान गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने में सरकार जहां पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, वही संविदाकर्मियों उपनल कर्मी, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है, साथ ही विनियमितिकरण के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही है।
स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए प्रेस वार्ता में कहा गया भाजपा सरकार जहां लंबित मामलों में कोई भी निर्णायक फैसला नहीं ले पा रही है, वहीं बाहरी प्रदेशों की कंपनियों को ठेके , पेयजल पाइप लाइन बिछाने के कार्य देकर स्थानीय जनता को न रोजगार प्राप्त हो पा रहा है, वही कंपनियों के ठेकेदारों एवं कार्मिकों द्वारा स्थानीय नागरिकों से दुर्व्यवहार, मारपीट व हत्या तक की जा रही है, नाकाम भाजपा सरकार बाघ और जंगली जानवरों से जनता और मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था करने में नाकाम साबित हुई है, शसक्त भू कानून न लाकर पलायन को बढ़ावा दे रही है।
प्रेस वार्ता में रंजना रावत (कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी ) रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल गुसाईं, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती (ब. उपा ) प्रेम सिंह पायल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ ) पार्षद-श्रीधर प्रसाद बेदवाल, मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्य प्र ) गोकुल सिंह नेगी (जिला संघ. महामंत्री ) मनोज बिष्ट एवं हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता )भारत सिंह नेगी, अमित राज सिंह (पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ) प्रदीप नेगी, राजा आर्य (प्रदेश महामंत्री NSUI ) नसीम अहमद ( उपा ) नरेन्द्र सिंह नेगी प्रधान, चन्द्र मो रावत, राजन चार्ल्स, देवेन्द्र सिंह नेगी, अनुज, त्रिभुवन सिंह, पारेश्वर प्रसाद आदि शामिल थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *