धूमधाम से किया गया गणगौर पूजा का आयोजन

धूमधाम से किया गया गणगौर पूजा का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा के तत्वावघान मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणगौर पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
हिन्दू पंचायत धर्मशाला मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा अग्रवाल ने किया । इस अवसर उन्होने बताया कि इस गणगौर महोत्सव मे महिलाए अंखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिऐ गौरी माता की पूजा करती है । उन्होने बताया कि अविवाहित कन्याऐ अपने लिऐ योग्य वर की कामना के लिए होली के अगले दिन से अपनी विवाहित सखी के साथ गौरी की पूजा चैत्र शुक्ल तीज तक करती है। इस दिन गौरी व ईश्वर के शोभायात्रा निकाली जाती है तथा नहर नदी या कुंए मे विसर्जन किया जाता है ।

पं ओमप्रकाश शर्मा ने गणगौर महोत्सव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिलाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया राजस्थानी संस्कृति प्राचीन एवं अनुपम छटा दर्शन कार्यक्रम किए व गौरी पूजा कर विसर्जन किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल , उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल ,अदिति अग्रवाल,उर्मिला गुप्ता , वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरत चन्द्र गुप्ता,सचिव राकेश मित्तल ,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ,पवन अग्रवाल ,अमिताभ अग्रवाल,गोपाल बंसल,सुरेश अग्रवाल ,आंचल अग्रवाल अवधेश अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *