धुमाकोट में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

धुमाकोट में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

एनसीपी न्यूज़। धुमाकोट। मंगलवार को थाना धुमाकोट पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन कार एसेंट होंडा संख्या DL1ZC- 7869 कस्बा दिगोलीखाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें एक व्यक्ति सवार है, सूचना पर थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाड़ी तत्काल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक वाहन के अन्दर ही फंसा है जिसे पुलिस टीम द्वारा काफी मशकत्त के पश्चात सकुशल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु रामनगर जनपद- नैनीताल भेजा गया है।

*घायल व्यक्ति:-*
1. अभिषेक (उम्र 30 वर्ष) पुत्र देशराज सिंह, निवासी- ग्राम सुंदोलो बाखर, धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*रेस्क्यू टीम:-*
1. आरक्षी राकेश
2. होमगार्ड गोविंद कुमार

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *