एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर होटल, रिजोर्ट, धर्मशालाओं की हुई सघन चैकिंग

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर होटल, रिजोर्ट, धर्मशालाओं की हुई सघन चैकिंग

एनसीपी न्यूज़। ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा *जनपद के थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, रिजोर्ट, धर्मशालाओं की सघन चैकिंग अभियान* चलाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित होटल, रिजोर्ट, धर्मशालाओं की सघन चैकिंग कर सम्बन्धित मालिकों एवं प्रबन्धकों को निम्न कड़े निर्देश दिये गयेः-

1. थाना क्षेत्र के *होटल, रिजोर्ट, धर्मशाला के मालिकों एवं प्रबन्धकों* को अपने-अपने परिसर के चारों ओर *सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने की कड़ी हिदायत* दी गयी।

2. होटल/रिजोर्ट/धर्मशाला में *ठहरने वाले व्यक्तियों का रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं पहचान पत्र* के तौर पर आई0 डी0 प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आई.डी कार्ड) अवश्य लेकर *इन्द्राज किये जाने* की हिदायत दी गयी।

3. होटल/रिजोर्ट/धर्मशाला में *ठहरने वाले व्यक्तियों द्वारा जो मोबाइल नम्बर उपलब्ध* कराये जाते हैं, उन पर *स्वयं सम्बन्धित मालिकों एवं प्रबन्धकों द्वारा फोन कर भौतिक सत्यापन* किये जाने की कड़ी हिदायत दी गयी।

4. होटल/रिजोर्ट/धर्मशाला में *काम करने वाले कर्मियों का शत-प्रतिशत पुलिस वैरिफिकेशन* करने की हिदायत देकर *नियम व शर्तो का पालन न करने वाले मालिकों/प्रबन्धकों* पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *