गांव पहुंचेगा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गांव पहुंचेगा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

 

एनसीपी न्यूज़। जम्मू कश्मीर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली निवासी शहीद मनजीत नेगी का पार्थिव शरीर श्रीनगर से देर शाम दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह उनके गांव पहुंचाया जाएगा। रविवार को ही उनके पैतृक घाट पर शहीद का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

सकनोली के ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह नेगी ने गढ़वाल राइफल के सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली से मोटर मार्ग द्वारा कोटद्वार होते हुए रविवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उसके गांव सकनोली पहुंचेगा। जिसके बाद सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *