गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कोटद्वार जल संस्थान पूरी तरह तैयार

गर्मियों में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कोटद्वार जल संस्थान पूरी तरह तैयार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार जल संस्थान द्वारा आगामी गर्मियों को देखते हुए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

कोटद्वार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार वर्मा ने एनसीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि विभाग के पास दो विभागीय टैंकर आपातकालीन स्थिति के लिए उपलब्ध है। जबकि एक टैंकर के लिए निजी तौर पर आपातकालीन व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि ट्यूबवेलों का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। विभाग के पास मौजूदा 40 ट्यूबवेल हैं जबकि 37 ट्यूबबल सिंचाई विभाग के पास हैं। बताया कि कोटद्वार विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी द्वारा 10 पंपसेट विभाग को उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें से दो पंपसेट को लगा दिया गया है, जबकि आठ पंप सेट विभाग के पास अभी मौजूद है। बताया कि अभी तक सभी ट्यूबवेल सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। विभाग का पूरा प्रयास है कि आने वाले गर्मियों के मौसम में जनता को किसी भी प्रकार से पेयजल की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए पूरी तैयार कर ली गई हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *