घायल हुए भर्ती बारातियों से मिले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नेगी

घायल हुए भर्ती बारातियों से मिले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नेगी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने राजकीय बेस हास्पिटल जाकर सिमडी बैंड में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए भर्ती बारातियों का हालचाल जाना। उन्होंने डाक्टरों से हास्पिटल में भर्ती घायल लोगों का बेहतर उपचार करने की अपील की है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बस दुर्घटना के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराया, कहा कि जब देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार जैसे शहरों में सड़कों की दुर्दशा हो रखी है तो पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा यदि समय रहते ही सड़कों को ठीक कर लिया होता तो इस प्रकार की बस दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने राजकीय बेस हास्पिटल में स्टाफ की कमी को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं है। हास्पिटल में डाक्टरों एवं स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को खासी परेशानी हो रही है, हास्पिटल में आ रहे मरीज बाहर रैफर हो रहे है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेस हास्पिटल में व्यवस्थाओं को चाकचैबंद कर दिया गया था, जो कि वर्तमान में चौपट हो गयी है। उन्होंने बस दुर्घटना में मृतकों सहित घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *