घटतोली व अनियमितता की शिकायतों पर कोटद्वार पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

घटतोली व अनियमितता की शिकायतों पर कोटद्वार पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के निर्देशन में थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्थित गैस ऐजेन्सी मैं नियुक्त कर्मचारियो के विरूद्ध घटतोली की शिकायतों के मध्यनजर सत्यापन अभियान चलाया गया । जिसमें पैट्रोल पम्प व गैस ऐजेन्सी संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने कर्मचारियों का सत्यापन करायें व हिदायत दी गयी कि उपभोक्ताओं के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें, यदि उपरोक्त सम्बन्ध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु अवगत कराया । इसके अलावा मेडिकल टीम के साथ मेडिकल स्टोर में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के संबंध मैं चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *