गोखले मार्ग पर नही बाज़ आ रहे अवैध अतिक्रमणकारी , ट्रैफिक पुलिस व पुलिस ने जब्त किये सामान

गोखले मार्ग पर नही बाज़ आ रहे अवैध अतिक्रमणकारी , ट्रैफिक पुलिस व पुलिस ने जब्त किये सामान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस के सीओ विभव सैनी, कोतवाल विजय सिंह व यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार शाम को पुलिस ने गोखले मार्ग पर यातायात की सुचारू व्यवस्था हेतु अतिक्रमणकारियों को वहां से खदेड़ा, जिससे अतिक्रमणकारियों के बीच भगदड़ मच गई, पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के सामान जप्त कर लिये। जिससे वनवे बनाए गए गोखले मार्ग पर यातायात निर्बाध रूप से चल सके। पुलिस ने अवैध अतिक्रमणकारियों को चेताया कि वह गोखले मार्ग को बाधित ना करें अन्यथा इसी तरह की कार्यवाई को लगातार अंजाम दिया जाएगा।

ज्ञातव्य  हो कि बुधवार को कोटद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय के बाद  ट्रैफिक पुलिस कोटद्वार ने सीओ ट्रैफिक विभव सैनी के मार्गदर्शन व यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन में झंडा चौक से गोखले मार्ग होते हुए अन्यत्र स्थानों पर वाहनों हेतु वन वे की व्यवस्था लागू की थी। बावजूद इसके शाम होते ही गोखले मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया जिससे मार्ग पर चलने वाले चौपाहिया व दुपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद आज शाम को ट्रैफिक व थाना पुलिस को मजबूर होकर मय पुलिस फोर्स के साथ गोखले मार्ग पर अवैध अतिक्रमणकारियों को वहां से खदेड़ना पड़ा।

      

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *