ग्रामीण क्षेत्रों में पौड़ी पुलिस नवयुवकों और महिला मंगल दलों को चौपाल लगाकर नशा व साइबर अपराधों के सम्बन्ध में कर रही जागरुक

ग्रामीण क्षेत्रों में पौड़ी पुलिस नवयुवकों और महिला मंगल दलों को चौपाल लगाकर नशा व साइबर अपराधों के सम्बन्ध में कर रही जागरुक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली श्रीनगर द्वारा विकास खण्ड खिर्सू के अंतर्गत ग्राम सरणा, थाना-सतपुली, ग्राम-बागी (राजस्व क्षेत्र) व थाना धुमाकोट द्वारा ग्राम-ओलेथ की महिला मंगल दल व नवयुवक मंगल दल के सदस्यों की चौपाल लगाकर उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव, गुड टच बेड टच, तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *