ग्रास्टनगंज के जंगल में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, हाथी के हमले की संभावना

ग्रास्टनगंज के जंगल में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, हाथी के हमले की संभावना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। ग्रास्टनगंज निवासी एक 75 वर्षीय व्यक्ति का शव आज लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के लालपनी बीट कक्ष संख्या एक में जंगल के अंदर पडा हुआ मिला। कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम राजेन्द्र सिंह है। बताया कि मृतक के परिजनो ने तीन दिन पहले पुलिस में गुमशुदा की तहरीर दी थी। बताया कि सुबह वन कर्मियों को गस्त के दौरान जंगल के अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची। प्रथम दृष्टा मौत की वजह हाथी का हमला हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणो का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *