गुड टच , बैड टच से बच्चे रहें सचेत- शमूएल

गुड टच , बैड टच से बच्चे रहें सचेत- शमूएल

एनसीपी न्यूज़। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था द्वारा संचालित बच्चों के एडुकेशन सेंटर में आज स्वयंसेवक रेनु काला मैडम ने बच्चों को गुड टच , बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति हमारे शरीर को गलत तरीके से छुए तो हमे इस बात का इनकार करना है या अपने माता – पिता एवम स्कूल में शिक्षकों को बताना चाहिए।

साथ ही यदि कोई अपरिचय बच्चों को किसी खाने पीने की चीज़ का लालच दे कर कहीं ले जाने को कहे तो इनकार करना है एवम शोर मचाना चाहिए। श्रीमती काला ने सभी बच्चों को फ़्लैश कार्ड के माध्यम से भी समझाया और सुरक्षित रहने के तरीके बताए। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अमित शमूएल भी मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *