गुरु गोविंद सिंह जी का 354 वा प्रकाश गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया

गुरु गोविंद सिंह जी का 354 वा प्रकाश गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

एनसीपी न्यूज़। रविवार को श्री गुरुद्वारा माता बेसरी भाई में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 354 वा प्रकाश गुरु पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में गुरुद्वारा साहिब को बहुत ही आकर्षक फूलों एवं लाइटों से सजाया गया। प्रोग्राम के अंतर्गत बाहर से बुलाए गए रागी सिंघ द्वारा कीर्तन संगत को निहाल किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथि द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई। इसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।

इस अवसर पर समूह कोटद्वार की साध संगत  ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर माथा टेका एवं गुरु का आशीर्वाद लिया। इस समागम में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महिंदर सिंह, सचिव बलराम भाटिया राजकुमार छाबड़ा, मनोज कुमार सैनी, सरदार महिमा सिंह, खालसा विनय भाटिया एवं रमेश भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *