हमारी ओर बढ़ रहा है कुतुब मीनार से ढाई गुना बड़ा छुद्रग्रह, नासा ने दी पृथ्वी से टक्कर चेतावनी

Astroid   Image Source : NASA

एक विशाल आकार का छुद्र ग्रह asteroid पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार कुतुब मीनार से लगभग दोगुना बताया जा रहा है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। बता दें कि कुतुब मीनार की 240 फीट लंबी है। नासा के अनुसार यह छुद्र ग्रह 550 फीट से भी बड़ा होगा। नासा ने इस छुद्र ग्रह का नाम 2020ND दिया है। नासा ने इसे “संभावित खतरे” की श्रेणी में रखा है। 

नासा के अनुसार 24 जुलाई को यह छुद्र ग्रह धरती के सबसे नजदीक होगा। 

नासा ने चेतावनी दी है कि यह पृथ्वी से सिर्फ 0.034 एस्ट्रोनोमिकल यूनिट्स (AU) दूरी पर होगा। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा “संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह (PHAs) को वर्तमान में उन मापदंडों के आधार पर परिभाषित किया गया है जो पृथ्वी पर निकट दृष्टिकोण के लिए क्षुद्रग्रह की क्षमता को मापते हैं।

नासा ने अपनी जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) वेबसाइट पर कहा, “धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों में वैज्ञानिक रुचि लगभग उनकी स्थिति के कारण है क्योंकि कुछ 4.6 अरब साल पहले सौर प्रणाली के निर्माण से अपेक्षाकृत अपरिवर्तित अवशेष मलबे थे।

क्या होता है क्षुद्रग्रह

सूर्य के इर्दगिर्द चक्कर लगाने वाले छोटे खगोलीय पिंड ‘क्षुद्रग्रह’ कहलाते हैं। ये मुख्यत: मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद ‘एस्टेरॉयड बेल्ट’ में पाए जाते हैं। हालांकि, कई बार पृथ्वी के करीब से गुजरने के कारण इनसे अच्छा खासा नुकसान भी संभव है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *