हरेला पर्व पर लैंसडौन वन प्रभाग ने गुलरझाला में लगाये 220 पौधे

हरेला पर्व पर लैंसडौन वन प्रभाग ने गुलरझाला में लगाये 220 पौधे

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अंतर्गत लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सिगड्डी स्थिति सिद्धबली बाबा मंदिर गुलरझाला के प्रांगण में वृहद रूप से वृक्षारोपण कर 220 पौधे लगाए गये। वृक्षारोपण में लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधियों व गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी दिनकर तिवारी ने उपस्थित लोगों को हरेला के बधाई देते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक पेड़ लगा कर पर्यावरण को बचाने का काम करें। जिससे वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ी भी सुरक्षित रह सके। कहा कि केवल पौध ही नही लगाने है, बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी आवश्यक है।

इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, प्रभागीय वन अधिकारी पूजा पयाल, वन क्षेत्राधिकारी कोटद्वार रेंज अजय कुमार ध्यानी, पूर्व रेंजर आरपी पंत, वन दरोगा कोटद्वार रेंज याकूब अली, मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश सिंह बिष्ट, वन दरोगा धीरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, नवजीवन, राहुल चमोली, वन आरक्षी मालन भूपेंद्र सिंह, अनुराग, संजय सिंह, सना, तानिया, सोनाक्षी, पायल, गुंजन आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *