हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुई विधानसभा अध्यक्ष

हरियाली तीज महोत्सव में शामिल हुई विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि ” यह परंपराएं यह त्यौहार जन मानस में सौहार्द उत्पन्न हो सब एक साथ मित्रता और प्रेम से रहे इसलिए मनाए गए हैं । त्योहारों पर अपनों से हुए मत भेद भुला कर और पूरे शाम को बिना किसी अंतर के एकसाथ सौहार्द पूर्वक त्यौहार मानने चाहिए ।
कार्यक्रम में कोटद्वार विधानसभा की विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं ने शिरकत करी और सावन के झूले झूल कर हरियाली तीज कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पारितोषित जीते । अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकनृत्य , नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कार्यकम के अंत में महिलाओं के साथ नृत्य कर खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा रामेश्वरी देवी , नीना बेंजावल , पार्षद ऋतु चमोली , नीरू बाला खंतवाल , सुनीता कोटनाला, अभिलाषा भारद्वाज , रश्मि सिंह , उर्वशी अग्रवाल, मानेश्वरी बिष्ट, सोनिया असवाल , रेनू कोटनाला , मोहिनी काला आदि लोग उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *