होली पर अफवाहों पर न दें ध्यान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने की लोगों से अपील

होली पर अफवाहों पर न दें ध्यान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने की लोगों से अपील

एनसीपी न्यूज़। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना कोटद्वार परिसर में उप जिलाधिकारी कोटद्वार, नगर आयुक्त कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। साथ ही उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि आगामी होली पर्व के दौरान अपनी-अपनी दुकानो में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से सुचारू रखें। तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत होलिका दहन का आयोजन स्थानीय लोगो द्वारा किया जाता है होलिका दहन के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई उक्त गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा सभी से सहयोग हेतु अपील की गई।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *