इगास-बग्वाल पर्व कोटद्वार में मनाएंगी विधानसभा अध्यक्ष

इगास-बग्वाल पर्व कोटद्वार में मनाएंगी विधानसभा अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास-बग्वाल कोटद्वार में भी भव्य रूप से मनाया जाएगा| विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बताया कि इगास पर्व पर कोटद्वार में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तराखंड में पर्व-त्योहार को मनाने का तरीका अपने आप में अनूठा है, इगास पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपराओं को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इगास-बग्वाल एक ऐसा त्योहार है जो उत्तराखंड की परंपराओं को जीवंत कर देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है जिससे कि आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सके।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *