इनर व्हील क्लब द्वारा छात्राओं को सफाई व हाइजीन की दी गयी जानकारी

इनर व्हील क्लब द्वारा छात्राओं को सफाई व हाइजीन की दी गयी जानकारी

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। सफाई हमारे लिए बहुत आवश्यक है चाहे वह व्यक्तिगत हो या पर्यावरण की। व्यक्तिगत सफाई के अंतर्गत इनर व्हील क्लब कोटद्वार द्वारा आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को सफाई वह हाइजीन के बारे में बताया गया एवम् छात्राओं को 100 सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही फिनायल, हैंड वॉश, व हार्पिक भी प्रदान किया गया जिससे कि विद्यालय में स्वच्छता बढ़े। पर्यावरण स्वच्छ होगा तो बीमारियां कम होगी।
पीसीओडी समस्याओं की पहचान में मदद करने के लिए छात्राओ व शिक्षिकाओ को एमसी ट्रैकर भी बांटे गए। अध्यापन में सुविधा हेतु कुछ शिक्षण सामग्री भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनु नेगी जी उपस्थित रही। आज के कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती हेमलता अग्रवाल जी रही। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लतिका गोयल, सपना अग्रवाल, अर्चना भाटिया, व वीना अलाबादी उपस्थित रहीं। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *