इनरव्हील क्लब ने रेलवे गार्डन में किया वृक्षारोपण

इनरव्हील क्लब ने रेलवे गार्डन में किया वृक्षारोपण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। इनरव्हील क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे हरेला पर्व के उपलक्ष्य मे गोविंद नगर स्थित रेलवे गार्डन मे वृक्षारोपण किया गया जिसमें गुलमोहर के पौधे तथा दो ट्री गार्ड लगाये गये । इस अवसर पर रोटरी क्लब कोटद्वार के संस्थापक सदस्य विजय कुमार माहेश्वरी को पर्यावरण संरक्षण हेतु भेंट स्वरूप पौधा देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अरविन्द बंसल विजय कुमार माहेश्वरी का विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शिप्रा अग्रवाल ,सचिव सपना अग्रवाल , राजबाला अग्रवाल रूचि विज, मीनाक्षी शर्मा ,अर्चना भाटिया ,मनु गुप्ता, राजकमल माहेश्वरी,अंजू अग्रवाल, लतिका गोयल ,साधना त्रिपाठी ,सोनिया अग्रवाल , प्रतिभा गुप्ता , मोनिका अग्रवाल, जगदीश सचदेवा इत्यादि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *