जंगलों में 31st व नए साल में किया हुड़दंग तो वन विभाग करेगा सख्त कारवाई

जंगलों में 31st व नए साल में किया हुड़दंग तो वन विभाग करेगा सख्त कारवाई

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। जंगलों में 31st व नए साल का जस्न मनाने वाले हो जाएं सावधान। यदि उन्होंने जश्न मनाते हुए जंगल की ओर रुख किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। कोटद्वार रेंज के रेंज अधिकारी देवेंद्र काला ने बताया कि कोटद्वार रेंज के अंतर्गत आने वाले किसी भी जंगल में यदि कोई भी हुड़दंग करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोई भी व्यक्ति जंगलों की ओर रुख न करे इससे वन्यजीवों व वन संपदा को नुकसान पहुँचता है। बताया कि विभागीय कर्मचारी लगातार गस्त कर रहे हैं इसलिए हुड़दंग करने से बचें।
 
 
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *