जन्माष्टमी पर क्रेडल में कृष्ण बने छात्र तो राधा बनी छात्राएं

जन्माष्टमी पर क्रेडल में कृष्ण बने छात्र तो राधा बनी छात्राएं

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थित क्रेडल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पहने गए राधा और कृष्ण के परिधान काफी मनमोहक नजर आ रहे थे। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसका हमारे सनातन धर्म में विशेष महत्व है। उन्होंने राधा और कृष्ण के परिधान में सजे बच्चों को भी बधाई दी। 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *