जिला कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान की सुरक्षा का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान की सुरक्षा का लिया संकल्प

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुधा असवाल की अगुआई में संविधान दिवस पर संविधान को हाथ में लेकर तिरंगों के साथ सर्वजनहिताय की संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन देश की स्वतंत्रता के बाद 02 बर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार संविधान रूपी दस्तावेज महान संविधान निर्माताओं ने तैयार किया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा0 भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती पर 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाता है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब देश में धर्म, सम्प्रदाय एवं बर्गभेद में संलिप्त ताकतें सिर उठाकर सामाजिक समरसता को ध्वस्त कर रही हों, तब सर्वगार्ही संविधान ही प्रत्येक व्यक्ति का सुरक्षा चक्र के रूप में उसके हितों को संरक्षित करता है।
संगोष्ठी में रमेश चंद्र खंतवाल, बीरेंद्र सिंह रावत एवं गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष ) नरेन्द्र सिंह नेगी एवं विनोद रावत (पूर्व प्रधान) हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता) कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, प्रदीप नेगी (जिला महामंत्री) विमल बिष्ट (ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा) महाबीर सिंह नेगी एवं मनोज रावत (मंडल अध्यक्ष) मो0 जावेद, सूरज प्रसाद कांति (पूर्व पार्षद) चंद्रमोहन रावत, मो0 स्वाले, यम0 डी0 खान, विनोद नेगी, भारत सिंह बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *