जिलाधिकारी ने किया कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय निरीक्षण

एनसीपी  न्यूज़। कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कोटद्वार का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडी समिति के अध्यक्ष व सचिव से जिलाधिकारी ने उनके क्रियाकलापों की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनी। समिति ने जिलाधिकारी को मंडी परिसर में सड़क सुधारीकरण, शौचालय, पेयजल, व्यापारियों के लिए गोदाम, कोल्ड स्टोरेज निर्माण जैसी समस्याएं अवगत कराई। जिलाधिकारी ने संबंधितों को कार्यो की डीपीआर व प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, सचिव परमबीर सिंह, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *