जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी

 

कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बेस अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही अस्पताल  प्रशासन को जल्द ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए, साथ ही बेस चिकित्सालय प्रशासन को मरीज भर्ती करने से पहले एंटीजन टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार पहुंचकर बेस चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड आइसीयू वार्ड, कोविड वार्ड, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट सहित कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए बेस चिकित्सालय में बेड की क्षमताओं को बढ़ाया गया है। सौ बेड का कोविड चिकित्सालय बन गया है, जबकि दस बेड का कोविड आइसीयू वार्ड भी जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने चिकित्सालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिये। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख के लिए भी केवल एक ही व्यक्ति को रहने की अनुमति देने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट, चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *