ज्ञान भारती में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

ज्ञान भारती में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा नजीबाबाद रोड होते हुए मालवीय उद्यान से तहसील प्रांगण तक प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात छात्रों एवं अध्यापकों ने गढ़वाली देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाटक, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया। कक्षा 9 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘नशा है अभिशाप’ नाटक सर्वश्रेष्ठ नाटक घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा बताया कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से करें तो यही सच्ची देशभक्ति होगी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अभय रावत, प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी नेगी, राजीव सुंदरियाल, दीपक सिंह बिष्ट, संजय रावत, प्रकाश भट्ट, सुमित गोड़, उमेश सिंह रावत, भागेश्वरी देवी, नीलम सजवान, दीप्ति रावत, सोनी भारद्वाज, सरोज गुसाईं, पदमा सजवान, मनीषा, शालिनी प्रिया, याशिका रावत, आकृति भदोला, प्रियंका शर्मा, रिचा कुकरेती, वंदना रौथाण, नीतू शर्मा, सुनीता देवी, उमा देवी आदि उपस्थित रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *