ज्ञान भारती में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का हुआ समापन

ज्ञान भारती में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का हुआ समापन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार में 28 दिसंबर को तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित स्काउट एवं गाइड शिविर 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड गढ़वाल मंडल रुड़की के प्रशिक्षक श्री वैभव गौड द्वारा छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड में होने वाले विभिन्न क्रिया-कलापों से अवगत करवाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रवेशिका, कोमल पद और ध्रुव पद में विभाजित करते हुए विभिन्न प्रकार के टेंट बनाना, सीटियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के संकेत देना, रस्सीयों को बांधना आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सिखाया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन बनाए गए।

विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आयोजित शिविर में प्रशिक्षक द्वारा जो भी गतिविधियां सिखाई गई उनका निरंतर अभ्यास करते रहना है, प्रत्येक गतिविधि का हमारे जीवन में कभी ना कभी आवश्यकता पड़ेगी। बताया कि शिविर में आयोजित विभिन्न क्रियाकलापों का निरंतर अभ्यास करने से छात्रों के जीवन में नई स्फूर्ति का संचार होगा तथा साथ ही साथ उनका शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होगा। विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत ने सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को शिविर के सफल संचालन के लिए बधाइयां प्रेषित की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *